Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हाईकोर्ट रजत जयंती समारोह: राज्यपाल बोले- लोगों की निगाहें न्यायपालिका पर, बदनामी से बचे

    हाईकोर्ट रजत जयंती समारोह: राज्यपाल बोले- लोगों की निगाहें न्यायपालिका पर, बदनामी से बचे

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 27, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    हाईकोर्ट रजत जयंती समारोह: राज्यपाल बोले- लोगों की निगाहें न्यायपालिका पर, बदनामी से बचे

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज अपने 25 वर्षों के गौरवमय सफर को पूर्ण किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर हाईकोर्ट परिसर में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका सहित उच्च न्यायिक अधिकारी, वकील और सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।

    राज्यपाल रमेन डेका ने अपने संबोधन में न्यायपालिका की भूमिका और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि न्याय केवल संपन्न या प्रभावशाली लोगों के लिए नहीं बल्कि हर नागरिक के लिए होना चाहिए। “न्यायालय की भव्य इमारत नहीं, बल्कि यहां मिलने वाला न्याय ही असली गौरव है,” उन्होंने कहा। उन्होंने बार और बेंच के बीच कभी-कभी देखने को मिलने वाले मतभेदों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मीडिया ट्रायल के बढ़ते प्रभाव के कारण लोअर कोर्ट बेल देने में हिचकिचाता है, जिससे जनता को न्याय पाने के लिए उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट का रुख करना पड़ता है।

    Read Also-  4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास के सामने धरने पर बैठेंगे पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, कलेक्टर से मांगी अनुमति

    राज्यपाल ने 100 रुपए की रिश्वत से जुड़े लंबे संघर्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि एक आम व्यक्ति ने 30 साल तक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी और अंततः उसे न्याय मिला। उन्होंने इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा, यह केवल 100 रुपए की लड़ाई नहीं थी, बल्कि न्याय और आत्म-न्याय का प्रतीक है।

    उन्होंने न्याय में देरी की गंभीरता पर भी ध्यान आकर्षित किया और कहा कि देर से मिलने वाला न्याय, न्याय नहीं बल्कि अन्याय के समान है। उन्होंने न्यायपालिका की विश्वसनीयता बनाए रखने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने पर जोर दिया।

    समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठ मलानी के साथ हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। राज्यपाल ने कहा कि उनकी बेटी राम जेठमलानी की बड़ी प्रशंसक हैं और उन्होंने बताया कि मलानी जी निजी मीडिया इंटरव्यू में व्हिस्की के पेग की परंपरा निभाते हैं। मलानी जी ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें रात 8:15 बजे पेग चाहिए।

    Read Also-  रायपुर फैक्ट्री हादसा: मेंटेनेंस के दौरान गिरा गर्म लोहा, 2 मैनेजर समेत 6 कर्मचारियों की मौत, GM समेत 6 घायल, 2 की हालत गंभीर

    युवाओं को संदेश देते हुए राज्यपाल ने कहा कि लॉ पेशा प्रभावशाली और सम्मानजनक है, लेकिन इसमें सफलता के लिए नैतिकता, शिक्षा और ईमानदारी का पालन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हर वकील की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्लाइंट का सही तरीके से प्रतिनिधित्व करे और न्याय के सिद्धांतों का पालन करे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur high court cg high court chhattisgarh high court chhattisgarh news highcourt
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिर बवाल, प्री होली सेलीब्रेशन में छात्रों के बीच मारपीट,चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

    छत्तीसगढ़ के इन गांवों में 100 वर्षों से नहीं हुआ होलिका दहन, ग्रामीण नहीं खेलते रंग-गुलाल, जाने क्या है वजह

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.