Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र का कथित खेल, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप

    August 8, 2026

    अनुकंपा नियुक्ति में बार-बार शर्तें बदलना गलत: हाई कोर्ट ने दो महिलाओं को नौकरी देने का दिया निर्देश

    August 8, 2026

    भिलाई में बीएसपी की आवास नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र का कथित खेल, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप
    • अनुकंपा नियुक्ति में बार-बार शर्तें बदलना गलत: हाई कोर्ट ने दो महिलाओं को नौकरी देने का दिया निर्देश
    • भिलाई में बीएसपी की आवास नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
    • चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, साई सुदर्शन नहीं खेलेंगे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज
    • रावाभाठा मैदान में 3 दिन से लापता युवक की मिली लाश
    • राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत दस्तक, गांधीनगर टीटीएफ में दिखी पर्यटन की समृद्ध तस्वीर
    • पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ
    • सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 1xBet मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई: युवराज, रैना समेत इन खिलाड़ियों-अभिनेताओं की संपत्ति अटैच करने की तैयारी

    1xBet मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई: युवराज, रैना समेत इन खिलाड़ियों-अभिनेताओं की संपत्ति अटैच करने की तैयारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 29, 2025Updated:September 29, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    1xBet मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई: युवराज, रैना समेत इन खिलाड़ियों-अभिनेताओं की संपत्ति अटैच करने की तैयारी

    नई दिल्ली। ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) जल्द बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। एजेंसी खिलाड़ियों और अभिनेताओं की करोड़ों की संपत्तियों को अटैच कर इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी। ED की जांच में पाया गया है कि एंडोर्समेंट फीस से खरीदी गई संपत्तियां अपराध की आय (Proceeds of Crime) से कमाई गई हैं। कुछ संपत्तियों के विदेश में होने की भी आशंका जताई जा रही है।

    इस मामले में अब तक क्रिकेटर्स युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, शिखर धवन और अभिनेता सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजरा से पूछताछ हो चुकी है। वहीं, उर्वशी रौतेला को भी बुलाया गया था, लेकिन वह विदेश में होने के कारण पेश नहीं हो सकीं।

    Read Also-   PM मोदी ने कहा- खेल के मैदान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’, PCB चीफ नकवी ने की ट्रॉफी देने की जिद, टीम इंडिया के न मानने पर खुद ले गए पुरस्कार

    1xBet पर भारत में लगभग 22 करोड़ यूजर्स हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाया है। ED के अधिकारियों का कहना है कि जांच में कई मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों को शामिल किया गया है, जिन पर सट्टेबाजी प्लेटफार्म को बढ़ावा देने, टैक्स चोरी और निवेशकों को धोखा देने का संदेह है।

    ED ने कोर्ट और मीडिया में बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet सट्टा खेलने की लत को बढ़ावा देता है, जो कई लोगों के वित्तीय संकट का कारण बनता है। एजेंसी का फोकस अब केवल खेल और मनोरंजन जगत तक सीमित नहीं है, बल्कि मामले के धागे वित्तीय संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय पेमेंट गेटवे तक जुड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। जांच यह पता लगाने में लगी है कि इस ऐप के प्रचार में कौन-कौन शामिल थे, उनकी सहभागिता कितनी गहरी थी और प्रचार के बदले में भुगतान किस माध्यम से किया गया। ED यह भी देख रही है कि इसमें हवाला या मनी-लॉन्ड्रिंग का कोई संबंध तो नहीं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    1xbet betting app case 1xbet money laundering case cricket money laundering case ed money laundering case money laundering case
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.