दुर्ग। भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित छावनी क्षेत्र में देर रात एक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। शिवम हाइटैक कंपनी में रखे रॉ मटेरियल में अचानक आग भड़क गई। सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने 58 मेडिकल अफसरों का किया तबादला, कई जिलों में बड़े फेरबदल
घटना के समय फैक्ट्री बंद थी, जिससे किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। जामुल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाके में धुआं फैल गया और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस और फायर विभाग आग के कारणों और सुरक्षा चूक की जांच कर रहे हैं।




