Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राजधानी में रईसजादों ने नेशनल हाईवे पर लग्जरी कारों में किया खतरनाक स्टंट, सनरूफ और खिड़कियों पर लटके युवकों का वीडियो वायरल

    राजधानी में रईसजादों ने नेशनल हाईवे पर लग्जरी कारों में किया खतरनाक स्टंट, सनरूफ और खिड़कियों पर लटके युवकों का वीडियो वायरल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 27, 2025 रायपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    राजधानी में रईसजादों ने नेशनल हाईवे पर लग्जरी कारों में किया खतरनाक स्टंट

    रायपुर। राजधानी रायपुर में रईसजादों के 15-20 महंगी कारों के काफिले ने नेशनल हाईवे पर जानलेवा स्टंटबाजी कर शहर में सनसनी मचा दी। वीडियो में कई युवकों को गाड़ियों की छत और खिड़कियों पर लटककर तेज रफ्तार में ड्राइविंग करते देखा जा सकता है।

    मिली जानकारी के अनुसार, इन युवकों में से किसी एक का जन्मदिन था। जश्न मनाने के लिए वे केनाल रोड से नेशनल हाईवे होते हुए आरंग की तरफ बढ़े और इस दौरान सड़क पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाईं। गाड़ियों के चारों इंडिकेटर ऑन कर, युवकों ने सड़क पर लहराते हुए ड्राइविंग की। वीडियो में पुलिस की सायरन भी सुनाई देती है। यह घटना 25 सितंबर के आसपास की बताई जा रही है।

    युवकों ने अपने इस खतरनाक करतब का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जो वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में कई लोग लाइक और कमेंट कर रहे हैं। काफिला जिन मार्गों से गुजरा, उनमें सिविल लाइन, खम्हारडीह और तेलीबांधा थाना क्षेत्रों के बड़े चौक-चौराहे शामिल थे, लेकिन किसी ने भी इन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।

    वीडियो में हरियाणवी गैंगस्टर सॉन्ग जैसे ‘कैदी नंबर 302’ और ‘रात के शिकारी’ बजते सुनाई देते हैं। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, यह पूरी घटना युवकों का रसूख दिखाने का तरीका थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg raipur news raipur news video raipur news video viral raipur news viral video raipur viral video
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.