Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » विधानसभा के मानसून सत्र में साइबर क्राइम को लेकर भाजपा विधायकों ने सरकार को घेरा

    विधानसभा के मानसून सत्र में साइबर क्राइम को लेकर भाजपा विधायकों ने सरकार को घेरा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 16, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read
    विधानसभा के मानसून सत्र में साइबर क्राइम को लेकर भाजपा विधायकों ने सरकार को घेरा

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन एक बार फिर साइबर क्राइम के मुद्दे पर भाजपा विधायकों ने सरकार को घेरा। प्रश्नकाल के दौरान रायपुर दक्षिण के भाजपा विधायक सुनील सोनी ने प्रदेश में लगातार बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आम लोग साइबर ठगों के चंगुल में फंसते जा रहे हैं, लेकिन सरकार की तैयारी कमजोर नजर आ रही है।

    सुनील सोनी ने कहा कि राज्य में अभी तक साइबर विशेषज्ञों की नियुक्ति नहीं हुई है और आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति इस क्षेत्र के लिए नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि राजधानी में साइबर थाना होने के बावजूद लोग उसकी स्थिति से अनजान हैं। उन्होंने बताया कि एनसीआरबी और एआई के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में साइबर अपराधों की संख्या 16 हजार से ज्यादा हो चुकी है।

    Read Also-  त्योहारों से पहले डीजे संचालकों को पुलिस की सख्त चेतावनी, नियमों का उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

    जवाब में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि रायपुर में न सिर्फ साइबर थाना बल्कि कम्पोजिट साइबर भवन भी स्थापित किया गया है और जरूरत पड़ने पर विधायकों को वहां ले जाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि छह महीने की ट्रेनिंग लेकर आए अधिकारी अब साइबर मामलों में विशेषज्ञ की तरह काम कर रहे हैं और जल्द ही विशेषज्ञों की नियुक्ति भी की जाएगी।

    गृहमंत्री ने बताया कि अब तक प्रदेश में साइबर अपराध के 1301 प्रकरण दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि एआई की बजाय सरकार के आधिकारिक आंकड़ों पर भरोसा किया जाना चाहिए। साथ ही स्पष्ट किया कि हर जिले में साइबर सेल की व्यवस्था की जा चुकी है और एनसीआरबी का नया डेटा 2022 के बाद अब तक नहीं आया है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र: प्रश्नकाल में उठे जनहित के मुद्दे, कई विधेयकों के संशोधन प्रस्ताव पेश, साइबर क्राइम, पीएम आवास, मनरेगा से लेकर शिक्षा व सिंचाई पर हुई चर्चा

    सुनील सोनी ने आगे सवाल किया कि जनवरी 2024 से जून 2025 के बीच कितने आरोपियों को जेल भेजा गया? इस पर विजय शर्मा ने जानकारी दी कि अब तक 3 मामलों में बैंकों के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं और 7 आरोपियों को जेल भेजा गया है।

    भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि अधिकारियों को लगातार साइबर ट्रेनिंग दी जा रही है, इसके बावजूद अपराध नहीं रुक रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 107 करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है, जबकि केवल 3 करोड़ रुपये की राशि ही वापस हो पाई है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस गंभीर मुद्दे पर एक आईजी स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की जानी चाहिए। जवाब में विजय शर्मा ने कहा कि प्रक्रिया न्यायालय के माध्यम से चलती है और आईजी स्तर के अधिकारी की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है।

    Read Also-   भाठागांव में शराब दुकान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल किया कि साइबर क्राइम रोकने के लिए अब तक कितने कमांडो तैयार किए गए हैं और विशेषज्ञों की भर्ती कब तक होगी? इस पर गृहमंत्री ने बताया कि विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया फिलहाल प्रगतिशील है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.