Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » IND vs PAK: टीम India की जीत के बाद बड़ा खुलासा, सूर्यकुमार यादव ने बताया, क्यों ठुकराया पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना

    IND vs PAK: टीम India की जीत के बाद बड़ा खुलासा, सूर्यकुमार यादव ने बताया, क्यों ठुकराया पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 15, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    IND vs PAK: टीम India की जीत के बाद बड़ा खुलासा, सूर्यकुमार यादव ने बताया, क्यों ठुकराया पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना

    स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 में रविवार, 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस हाई-वोल्टेज मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को मात दी। हालांकि, मैच के बाद का नजारा मैदान से बाहर भी चर्चा का विषय बन गया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया।

    विजयी छक्के के बाद सीधे ड्रेसिंग रूम
    मैच की समाप्ति पर सूर्यकुमार यादव ने विजयी छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इसके बाद उन्होंने साथी खिलाड़ी शिवम दुबे से हाथ मिलाया और बिना किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी से मिले सीधे मैदान छोड़कर ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ गए। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी हाथ मिलाने के इंतजार में खड़े रह गए। इतना ही नहीं, टॉस के दौरान भी सूर्यकुमार ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से परहेज किया था।

    Read Also-  मोहम्मद शमी ने रिटायरमेंट की अफवाहों को किया खारिज, कहा- वनडे वर्ल्ड कप जीतना मेरा सपना

    “देशहित पहले, खेल भावना बाद में” – सूर्यकुमार यादव
    पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने अपने फैसले को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने कहा, हमारी सरकार और BCCI की राय एक जैसी है। हम यहां सिर्फ खेल खेलने आए थे और सही तरीके से जवाब दिया। कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर होती हैं।

    सूर्यकुमार ने इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ-साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल वीर जवानों को समर्पित किया। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि हमारे जवान हमें प्रेरित करते रहें। जब भी हमें मौका मिलेगा, हम उन्हें मुस्कुराने की वजह देंगे।

    पाकिस्तान के कोच माइक हेसन की नाराज़गी
    दूसरी ओर, पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने भारतीय कप्तान के इस रवैये पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, हम हाथ मिलाने के लिए तैयार थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी मैदान छोड़कर चले गए। यह हमारे लिए निराशाजनक रहा। हमने खराब खेल दिखाया, लेकिन खेल भावना के तहत हाथ मिलाने के लिए तैयार थे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सलमान अली आगा का पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में न आना भी भारतीय टीम के रुख का परिणाम था।

    Read Also-  कुलदीप यादव का नया रिकॉर्ड: अश्विन को पछाड़कर रच दिया बड़ा इतिहास

    सोशल मीडिया शोर से बनाई दूरी
    कप्तान सूर्यकुमार ने टीम की मानसिक मजबूती का भी राज खोला। उन्होंने कहा, हमने यहां आने के पहले दिन ही तय कर लिया था कि 75-80% तक बाहरी शोर से दूरी बनाए रखेंगे। यही वजह रही कि हम मैदान पर पूरी तरह स्पष्ट सोच के साथ उतरे और अपनी योजनाओं को बिना किसी दबाव के लागू कर पाए। फैंस का सपोर्ट हमें अतिरिक्त ऊर्जा देता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ind vs pak 6th t20 asia cup highlights 2025 ind vs pak asia cup 2025 ind vs pak asia cup 2025 highlights ind vs pak match in asia cup 2025 pak vs ind asia cup 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.