स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लंच तक साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। वियान मुल्डर 23 और टोनी डी जॉर्जी 15 रन पर नाबाद हैं।
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा केवल 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने ऐडन मार्करम (31) और रायन रिकेल्टन (23) को पवेलियन भेजा, जिससे भारतीय गेंदबाजी टीम ने शुरुआती दबाव बनाने में सफलता पाई।
Read Also- ICC ने जारी की नई ODI रैंकिंग: विराट कोहली टॉप-5 में पहुंचे, बाबर आजम को दो स्थान का नुकसान
टीमों की प्लेइंग XI:
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, रियान रिकल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉस।




