IND vs SA 2nd T20 : दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 3 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ अफ्रीका ने चार टी20 मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है. इससे पहले डरबन में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 61 रनों से जीत दर्ज की थी. इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 124 रन बनाए थे. जवाब में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने 6 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में भारत के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट हॉल लिया था, लेकिन वह भारत को जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुआ.
IND vs SA 2nd T20: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 3 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ अफ्रीका ने चार टी20 मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है. इससे पहले डरबन में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 61 रनों से जीत दर्ज की थी. इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 124 रन बनाए थे. जवाब में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने 6 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में भारत के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट हॉल लिया था, लेकिन वह भारत को जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुआ.
Read Also : जाने आपका आज का दिन कैसा होगा और किन उपायों से आप इसे बेहतर कर सकते हैं
कोएट्जी ने छीनी भारत से जीत
125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. अफ्रीकी टीम 44 रनों के स्कोर तक 3 विकेट गंवा चुकी थी और 86 रन का स्कोर आते-आते टीम के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. यहां से ट्रिस्टन स्टब्स और गेराल्ड कोएट्जी के बीच नाबाद 42 रन की साझेदारी ने अफ्रीकी टीम की जीत सुनिश्चित की. कोएट्जी को एक गेंदबाज के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन अंत में उन्होंने 9 गेंदों में 19 रन की कैमियो पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया.




