Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » इंदौर : बेटी की शादी के बहाने 20 लाख उधार लिए, किसान के खिलाफ धोखाधड़ी का FIR

    इंदौर : बेटी की शादी के बहाने 20 लाख उधार लिए, किसान के खिलाफ धोखाधड़ी का FIR

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 16, 2025 मध्यप्रदेश No Comments2 Mins Read

    इंदौर। लसूड़िया थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में किसान जितेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी ने अपनी बेटी की शादी का हवाला देकर 20 लाख रुपये उधार लिए थे तथा बदले में जमीन देने का वादा किया था। बाद में खुलासा हुआ कि वादा की गई जमीन आरोपी के नाम पर दर्ज ही नहीं थी।

    पुलिस के अनुसार, बिज्जू खेड़ी निवासी नीतू मदावाडिया की शिकायत पर जितेंद्र पुत्र विक्रम सिंह, निवासी बिज्जू खेड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि अप्रैल 2024 में जितेंद्र ने बेटी की शादी का हवाला देकर नीतू से लिखापढ़ी कर 20 लाख रुपये नकद लिए थे। इस दौरान आरोपी की पत्नी अनिता भी मौजूद थी। दोनों ने वादा किया था कि समय पर रकम न लौटाने पर अपनी जमीन नीतू के नाम कर देंगे।

    पीड़िता ने 3 से 4 किस्तों में कुल 20 लाख रुपये दिए, जिसके बदले आधी जमीन का एग्रीमेंट प्राप्त किया। बाद में पता चला कि उक्त जमीन जितेंद्र के नाम पर नहीं, बल्कि उसके पिता विक्रम सिंह के नाम पर दर्ज है।

    नीतू ने जब जितेंद्र से बात की तो उसने कहा कि तीन महीने बाद पिता जमीन उसके नाम कर देंगे तथा यदि रकम न लौटा पाए तो पूरा अधिकार दे देंगे। इसके लिए चार महीने का समय मांगा। हालांकि छह महीने बाद भी न रकम लौटाई गई न जमीन ट्रांसफर की गई।

    रुपये मांगने पर पीड़िता आरोपी के घर पहुंची तो जितेंद्र के पिता विक्रम सिंह ने हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान जितेंद्र का भाई जालिम सिंह पहुंचा तथा जान से मारने की धमकी दी। बाद में जितेंद्र ने पीड़िता को घर न आने की चेतावनी दी तथा कहा कि न रुपये लौटाएगा न जमीन उसके नाम करेगा।

    पीड़िता की शिकायत पर लसूड़िया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायगढ़ में एसडीएम बाबू को 1 लाख रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

    जबलपुर के सिंधी कैंप और बाबा टोला में अवैध शराब से पिछले 6 महीनों में 19 मौतें, स्थानीय लोग में आक्रोश

    माड़ा रेंज में बेखौफ लकड़ी तस्करी, वायरल वीडियो ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    इंदौर में दूषित पानी से बीमार लोगों को मुफ्त इलाज देने के निर्देश, हाई कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

    इंदौर में दूषित पानी से हालात गंभीर, भागीरथपुरा में सात की मौत, 100 से अधिक बीमार

    रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी, दो नाबालिग की दर्दनाक मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.