रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध अन्वेषण (ईओडब्लू) की टीम ने शनिवार रात दिल्ली एयरपोर्ट में शराब कारोबारी विजय भाटिया को हिरासत में लिया है। खबर है कि टीम विजय भाटिया को लेकर सुबह रायपुर पहुंच चुकी है। इसके बाद अटकलें लगाए जा रहे थे कि विजय भाटिया को रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। लेकिन दोपहर एक बजे तक भाटिया को पेश नहीं किया गया है।
इधर, सूत्र बता रहे है कि विजय भाटिया ब्राजील जाने के लिए अपनी पत्नी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। इसी दौरान ईओडब्लू के अफसरों ने दबिश देकर विजय भाटिया को हिरासत में लेकर सीधे रायपुर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि विजय भाटिया से ईओडब्लू के अफसर पूछताछ कर रहे है। उधर, दुर्ग में विजय भाटिया के पांच अलग अलग ठिकानों में ईओडब्ल्यू और एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी जांच कर रहे है।
भाटिया के बेटे की ब्राजील पहुंचने की खबर
सूत्र यह भी कह रहे हैं कि विजय भाटिया के बेटे ब्राजील पहुंच चुके है। भाटिया से पहले ही उनके बेटे फ्लाइट में चढ़ चुके थे। लेकिन भाटिया और उनकी पत्नी फ्लाइट में बैठ नहीं पाए और ईओडब्लू की एयरपोर्ट में दबिश हो गई। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि लंबे समय से फरार चल रहे विजय भाटिया क्या देश छोड़कर भाग रहे थे या फिर ब्राजील में भाटिया का कोई और कनेक्शन है।




