Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दिल्ली में आईएसआई से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

    दिल्ली में आईएसआई से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 22, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली. 

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह पाकिस्तान के रास्ते तुर्की और चीन में तैयार हाई-एंड पिस्टल भारत में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के चार प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 विदेशी पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। ये हथियार दिल्ली और आसपास के राज्यों में सक्रिय बदमाशों और गैंगस्टरों तक पहुंचाए जा रहे थे।

    क्राइम ब्रांच के अनुसार यह नेटवर्क आईएसआई से जुड़े व्यक्तियों के निर्देश पर काम करता था। हथियार पहले पाकिस्तान पहुंचाए जाते थे, फिर उन्हें तस्करी के जरिए भारतीय सीमा के अंदर भेजा जाता था।

    हथियार किन गैंगों तक पहुंचे, जांच जारी

    पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह भारत में अब तक कितने हथियार बेच चुका है और किन-किन गैंगों या अपराधियों तक ये असलहे पहुंचाए गए। आरोपी से बरामद मोबाइल फोन, बैंक विवरण और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों और संपर्कों को ट्रेस किया जा रहा है। स्पेशल सीपी देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि जब्त किए गए कंसाइनमेंट में 10 हाई-एंड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 92 कारतूस शामिल हैं।

    बरामद हथियारों में तुर्की में बनी PX-5.7 पिस्टल भी है, जो आमतौर पर विशेष बलों द्वारा उपयोग की जाती है। यह दर्शाता है कि तस्करी किए गए हथियार कितने घातक और संवेदनशील हैं। इसके अलावा गिरोह चीन में बनी PX-3 पिस्टल की भी सप्लाई कर रहा था, जिससे नेटवर्क के बहुस्तरीय अंतरराष्ट्रीय स्रोतों का पता चलता है।

    तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

    जॉइंट सीपी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इन गिरफ्तारियों और हथियारों की जब्ती से तस्करी नेटवर्क के दायरे और इसके पीछे जुड़े व्यक्तियों का पता लगाने में महत्वपूर्ण सुराग मिलेंगे। यह कार्रवाई उन्नत हथियारों की सीमा पार से हो रही सप्लाई पर एक बड़ा झटका है, जिनका उद्देश्य क्षेत्र में अस्थिरता फैलाना था।

    पुलिस गिरोह की पूरी चैन को खंगाल रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    बजट 2026-27: राहत से ज़्यादा दिशा, लोकलुभावन से ज़्यादा रणनीति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.