KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 32वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस (GT) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
दोनों टीमों का यह सीजन में सातवां मैच होगा। GT ने इस सीजन में 6 में से 3 मैच जीते हैं और 6 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। दूसरी ओर DC ने अपने 6 में से 2 मैचों में जीत दर्ज की और टीम 4 पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा और उमेश यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर : शाहरुख खान।
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (विकेटकीपर & कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर-मैगर्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर : अभिषेक पोरेल।




