रायपुर। बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी उदित पुष्कर को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का नया एडीसी (ADC) नियुक्त किया गया है।
पूर्व में नियुक्त अधिकारी के पदभार ग्रहण न करने के कारण यह नई नियुक्ति की गई है। उदित पुष्कर शीघ्र ही अपना नया दायित्व संभालेंगे।




