रायपुर। अम्बेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों पर दो युवकों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। अशोक नगर निवासी कैलाश और पुरुषोत्तम शर्मा ने मौदहापारा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक सड़क हादसे में घायल अज्ञात युवक को समय पर इलाज दिलाने की मंशा से अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
छोटी उम्र में भी हार्ट अटैक का डर, जानें कैसे रखें अपना हृदय स्वस्थ
इलाज के बाद discharge प्रक्रिया जानने के लिए जब उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से पूछताछ की, तो कथित रूप से डॉक्टर ने गुस्से में आकर गला दबाया और अन्य जूनियर डॉक्टरों के साथ मिलकर मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप है कि ड्यूटी डॉक्टर किसी मरीज का इलाज करने के बजाय एक महिला डॉक्टर से बातचीत में व्यस्त था।
दुर्ग में सेक्सटॉर्शन का मामला, महिला ने प्रेमजाल में फंसा कर वसूले दो लाख
बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब अम्बेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों द्वारा परिजनों के साथ दुर्व्यवहार या बाउंसरों से पिटाई की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




