Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, May 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कल्याण कॉलेज विवाद: जूते की माला कांड के बाद NSUI नेता अडंरग्राउंड, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    कल्याण कॉलेज विवाद: जूते की माला कांड के बाद NSUI नेता अडंरग्राउंड, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 13, 2025 दुर्ग संभाग No Comments4 Mins Read
    कल्याण कॉलेज विवाद: जूते की माला कांड के बाद NSUI नेता अडंरग्राउंड, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    दुर्ग। जिले के कल्याण कॉलेज के प्रिंसिपल को जूते की माला पहनाने का प्रयास करने वाले NSUI नेता को पुलिस ढूंढ रही है। दरअसल 9 दिसंबर को NSUI नेताओं ने प्राचार्य पर महिला कर्मचारियों को गाली देने का आरोप लगाते हुए उनके ऑफिस में बलपूर्वक घुसकर हंगामा किया और उनसे माफी की मांग की।

    इस दौरान भिलाई नगर विधायक प्रतिनिधि आकाश कनौजिया ने प्रिंसिपल डॉ. विनय शर्मा पर पर्चे फेंके और टेबल पर रखे नेम प्लेट पर स्याही पोती। इस दौरान आकाश लगातार प्राचार्य को जलील करता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस को आकाश ने कहा कि NSUI की यही तरीका है। वो पुलिस से नहीं डरता और FIR उसके लिए मेडल के सामान है। पुलिस ने 7 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं, पुलिस से नहीं डरता कहने वाला विधायक प्रतिनिधि आकाश कनौजिया फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिसकी तलाश जारी है।

    Read Also-  रायगढ़: बालू से लदी ट्रैक्टर पुल से नीचे पलटी, सात मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर

    आकाश कनौजिया को ढूंढ रही पुलिस
    मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-7 में 9 दिसंबर को एनएसयूआई के हंगामा के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र नेताओं को पकड़ना शुरू कर दिया है। प्राचार्य से दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने वाले लीडर और भिलाई नगर विधायक प्रतिनिधि आकाश कनौजिया को पुलिस ढूंढ रही है। बताया जा रहा है कि वह अंडर ग्राउंड हो चुका है।

    पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आकाश ने प्राचार्य से कहा था कि वो पुलिस ने नहीं डरता और FIR उसके लिए मेडल के सामान है। शुक्रवार (12 दिसंबर) को पुलिस ने आकाश कनौजिया के दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसमें हरदीप पात्र और दीपक पाल शामिल हैं।

    आधे घंटे तक प्राचार्य को करते रहे जलील
    एनएसयूआई के प्रदेश सचिव और भिलाई नगर विधायक प्रतिनिधि आकाश कनौजिया अपने साथियों के साथ चतुर्थ वर्ग की दो महिला कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखने और उनसे सार्वजनिक माफी मांगने की मांग को लेकर प्राचार्य के पास पहुंचे थे।

    Read Also-  तानसेन रेजिडेंसी होटल में पूर्व मंत्री के दामाद का 15 लाख का सोने का हार गायब, जांच के दौरान मिला

    आकाश कनौजिया ने गार्ड को धक्का मारते हुए बलपूर्वक प्राचार्य कक्ष में प्रवेश करते हुए प्रिंसिपल डॉ. विनय शर्मा पर पर्चे फेंके और टेबल पर रखे नेम प्लेट पर स्याही पोती। इस दौरान आकाश लगातार प्राचार्य को जलील करता रहा और उन्हें जूते-चप्पलों की माला पहनाने की कोशिश की। इतना ही नहीं प्राचार्य को कुर्सी से उठने को लेकर लगातार दबाव बना रहा था।

    पुलिस से कहा था – एनएसयूआई का यही तरीका है
    एनएसयूआई के पदाधिकारी प्राचार्य डॉ. शर्मा के केबिन में करीब 20 मिनट तक हंगामा करते रहे। जब भिलाई नगर पुलिस कॉलेज पहुंची और इस तरह के प्रदर्शन को लेकर कहा कि यह तरीका ठीक नहीं है तो नेताओं ने कहा था कि एनएसयूआई का यही तरीका है।

    पुलिस ने इसके बाद सभी छात्र नेताओं को बलपूर्वक प्राचार्य के केबिन के बाहर निकाला। इसके बाद शाम को प्राचार्य ने थाने में लिखित शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने एनएसयूआई के नेताओं के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया।

    Read Also-  दुर्ग: शीतलहर के कारण स्कूलों की समय-सारणी बदली, 15 जनवरी 2026 तक लागू

    7 लोगों के खिलाफ नामजद है मामला दर्ज
    कल्याण कॉलेज के प्राचार्य ने भिलाई नगर थाना में आवेदन दिया था कि प्राचार्य कक्ष में परीक्षा का फॉर्म परीक्षण और हस्ताक्षर का कार्य चल रहा था तभी महाविद्यालय के पूर्व छात्र आकाश कनौजिया और उसके साथी नारेबाजी करते हुए कॉलेज के अंदर आए।

    उन्होंने अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर अश्लील गाली-गलौज की। प्राचार्य ने एनएसयूआई के 7 नेताओं के साथ अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया था। इनमें दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल, अंशुल शर्मा एवं अन्य छात्र शामिल है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg durg news cg durg news today durg news durg news chhattisgarh durg news in hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.