Khabarwaad bemetara: बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 में पत्नी की हत्या कर कब्रिस्तान में दफन करने वाले आरोपी और उसके सहयोगी को बेमेतरा सिटी कोतवाली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही न्यायालय ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
Read also: रेप के आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने रखा बरकरार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा
जानकारी के मुताबिक बेमेतरा के एसडीओपी मनोज कुमार तिर्की ने बताया पहले से ही मृतिका के पति पर हत्या की आशंका थी जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो उसने अपना अपराध कबूल किया है। आरोपी शहजाद ने बताया कि माता-पिता से पत्नी के द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने एवं अन्य कारणों की वजह से अपने साथी के साथ मिलकर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है। जिसके बाद आरोपी शहजादा शेखानी और उसके साथी मोहम्मद मुस्तकीम शेखानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।




