रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों के हित में एग्री-स्टेक पंजीयन की समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया।
ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि एग्री-स्टेक पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई थी, लेकिन तकनीकी त्रुटियों और कम समय के कारण बड़ी संख्या में किसान पंजीकरण से वंचित रह गए। ऐसे में किसानों को इस वर्ष धान बेचने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Read Also- आमानाका में प्रॉपर्टी डीलर की पिटाई, परिजनों और ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसान मोर्चा अध्यक्ष की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने एग्री-स्टेक पंजीयन की समय सीमा बढ़ाने का भरोसा दिलाया, जिससे किसी भी किसान को नुकसान न हो।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी आलोक सिंह ठाकुर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे (गिरदावरी पीवी-ऐप) पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 नवंबर करने का आग्रह किया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया था। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लगातार किसान हितैषी नीतियों और समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं।




