Khabarwaad Health Desk: गर्मियों में अंजीर पेट के लिए बहुत फायदेमंद ड्राई फ्रूट है। अंजीर को भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। आज हम जानेंगे कि क्यों अंजीर को भिगोकर खाना चाहिए और क्या इसके बचे हुए पानी को पी सकते हैं?
भीगे अंजीर
अंजीर एक सुपरफूड है जिसे आप फल के रूप में और ड्राई फ्रूट के रूप में खा सकते हैं। सूखे अंजीर लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। अंजीर को पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। इससे गर्मी निकल जाती है और ये पेट के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होती है।
अगर आपके शरीर में कमजोरी आ रही है तो आपको भीगे हुए अंजीर जरूर खाने चाहिए। आप 1-2 अंजीर को पानी में भिगो दें और उन्हें फूलने पर सुबह खा लें। हालांकि कुछ लोगों को समझ नहीं आता कि जिस पानी में अंजीर भिगोई हैं उसे पी लें या फेंक दें। आइये जानते हैं।
भीगे हुए अंजीर खाने से क्या होता है?
भीगे हुए अंजीर खाने से पुरानी कब्ज़ से मुक्ति मिलती है। अंजीर में भरपूर फाइबर होता है जो पेट को साफ करता है।
फाइबर से भरपूर और ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम होने के कारण अंजीर ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।
डायबिटीज को कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रात में पानी में भिगोया हुआ अंजीर ही खाना चाहिए।
रोजाना भीगे हुए अंजीर खाने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
पीएमएस और पीसीओडी के मरीज के लिए भी अंजीर बहुत फायदेमंद साबित होती है।
अंजीर को गर्भवती माताओं के लिए भी फायदेमंद माना गया है वहीं मोनोपॉज के बाद भी अंजीर खाने चाहिए।
अंजीर में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं।
Read Also: सुरक्षाबलों को मिली सफलता, 14 माओवादी गिरफ्तार, कब्जे से विस्फोटक, प्रतिबंधित सामग्री बरामद
क्या भीगे अंजीर का पानी पी सकते हैं?
आपको 2-3 अंजीर लेकर रातभर करीब 1 गिलास पानी में भिगो देनी है। इसे पूरी रात के लिए पानी में भिगो दें। सुबह उठते ही सबसे पहले अंजीर खा लें। इसके बाद जिस पानी में अंजीर भिगोई हैं उसे पी लें। इससे आपको तुंरत एनर्जी मिलेगी।
Read Also: IED की चपेट में आने से 2 मासूमों की मौत, प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी
अंजीर के फायदे
अंजीर फाइबर से भरपूर है। अंजीर में सॉल्युबल डाइटरी फाइबर होता है। अंजीर लो कैलोरी फूड है जिसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। अंजीर काने से शरीर को कैरोटीन, ल्यूटिन, टैनिन और क्लोरोजेनिक एसिड मिलता है। अंजीर का सेवन फ्री रेडिकल्स से बचाता है। मधुमेह के रोगी भी अंजीर खा सकते हैं। अगर आप ताजा अंजीर को फल की तरह खाते हैं तो इससे विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, पैंटोथेनिक एसिड, पाइरिडोक्सिन, नियासिन और फोलेट्स की पूर्ति होती है।




