Ashish Padamwar
Latest News in Bijapur: बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस ऑपरेशन में, सुरक्षाबलों ने नैमेड थाना क्षेत्र के गदामली-कडेर के बीच निर्माणाधीन मार्ग से नक्सलियों द्वारा लगाये गए 3 आईईडी को बरामद किया है। जिसे सुरक्षाबलों ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। पाईप बम लगभग 30 किग्रा का था और कुकर बम लगभग 10 किग्रा का था, जिसकी तैयारी माओवादियों ने स्ट्रीट सोलर पैनल के पोल को काटकर की थी।
Read Also- तेंदूपत्ता नगद भुगतान समेत कई मुद्दों को लेकर आदिवासी समाज करेगा प्रदर्शन, 18 को रैली
Latest News in Bijapur: इस ऑपरेशन के दौरान, बीडीएस बीजापुर जिला बल और बीडीएस 231 केरिपु की संयुक्त टीम ने विशेषज्ञता और सामर्थ्य के साथ तीनों आईईडी को बरामद कर निष्क्रिय करने में सफलता हासिल की।




