DHARMENDRA YADAV
KHABARWAAD DHAMTARI. सिहावा क्षेत्र यादव समाज का महासभा एवं जिला स्तरीय होली मिलन समारोह फरसियां महामाया यादव भवन में सम्पन्न हुआ, समारोह का आरम्भ भगवान श्रीकृष्ण का पूजा अर्चना कर किया गया। इस समारोह
में समाजिक गतिविधि को आगे बढ़ाते हुए समाज की वार्षिक आय-व्यय समाज कि विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया समाज की रीति और निति पर चर्चा किया गया। वहीं समाजिक जिला स्तरीय होली का भी आयोजन किया गया था। जिसमें अतिथि के रूप मे धमतरी कुरुद मधुबन मगरलोड भखारा बरारी से पधारे समस्त अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।
वहीं जिलाध्यक्ष जोहन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम यादव अपनी वास्तविक पहचान से दूर हैं हमें यदुकुल के वंशज हैं और हमारा कर्म उस प्रकार हो जिससे हम गर्व से कह सके हम यादव कुल जन्म लिए हैभगवान श्रीकृष्ण हमारे इष्ट देव है उनके बताए हुए मार्ग का अनुसरण करें तभी हमारा यादव समाज आगे होगा।
गिरधर यादव ने वर्तमान स्थिति में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज समय बदल गया है और हमे समय के साथ चलते हुए समाज को आगे बढ़ाना है एक जुट होकर चलना है। सिहावा क्षेत्र से यादव समाज द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रोत्साहन राशि दिया गया। अंत में होली मिलन समारोह हुआ जिसमें समस्त यादव बन्धु एक दूसरे पर रंग गुलाल लगा कर आपसी प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया।




