Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, 2 इनामी कमांडर समेत 7 नक्सली ढेर

    बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, 2 इनामी कमांडर समेत 7 नक्सली ढेर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 7, 2025Updated:June 7, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी
    बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी

    आशीष पदमवार

    बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ ने निर्णायक रूप ले लिया है। पिछले तीन दिनों से चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने अब तक दो इनामी शीर्ष नक्सली नेताओं समेत कुल 7 नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है, जिसमें दो AK-47 राइफलें भी शामिल हैं। फिलहाल इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन और एरिया डॉमिनेशन जारी है।

    Read Also-  बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा महंगा: 12 पुलिस अफसरों के कटे चालान

    ऑपरेशन का तीसरा दिन – दो और नक्सली ढेर
    शनिवार सुबह फिर एक मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया गया। इससे पहले, 6 जून को सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सुधाकर उर्फ गौतम, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था, और तेलंगाना स्टेट कमेटी मेंबर भास्कर, जिस पर 45 लाख का इनाम था, को ढेर कर दिया गया था। इनके अलावा मारे गए अन्य पांच नक्सलियों में दो महिला और तीन पुरुष कैडर शामिल हैं, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

    Read Also-  गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश, यह उनका संवैधानिक अधिकार – हाईकोर्ट

    तीन दिन से चल रहा ऑपरेशन – जवानों का साहस और रणनीति रंग लाई
    पुलिस के मुताबिक, यह सघन ऑपरेशन 5 जून को शुरू किया गया था। पहले ही दिन सुरक्षाबलों ने जंगलों में घुसकर CCM सदस्य सुधाकर उर्फ गौतम को मार गिराया। इसके बाद 6 जून को भास्कर, और फिर 6-7 जून की रात तीन और नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। 7 जून की सुबह भी जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर ऑपरेशन को बड़ी सफलता की ओर बढ़ाया।

    अब तक मारे गए नक्सलियों की सूची:

    1. सुधाकर उर्फ गौतम – सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) | इनाम – 1 करोड़ रूपए
    2. भास्कर – तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य (TSC) | इनाम – 45 लाख रूपए
    3. दो अज्ञात महिला नक्सली कैडर
    4. तीन अज्ञात पुरुष नक्सली कैडर

    Read Also-  रायपुर के क्लबों में अब नहीं मिलेगी महिलाओं को फ्री एंट्री और मुफ्त शराब, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई, SSP ने जारी किया निर्देश

    जवानों को झेलनी पड़ी कई चुनौतियाँ
    इस ऑपरेशन के दौरान जवानों को कई प्राकृतिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। सर्पदंश, मधुमक्खी के डंक, डिहाइड्रेशन और घने जंगलों में लगातार गश्त जैसी मुश्किलों के बावजूद जवान मोर्चे पर डटे रहे। अभियान में कुछ जवान घायल भी हुए, लेकिन सभी को तत्काल मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई और उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur naxal encounter bijapur naxal encounter updates bijapur naxal news naxal encounter in bijapur chhattisgarh naxal killed in bijapur encounter
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.