राजनांदगांव। आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शहर में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने स्थानीय सराफा व्यापारी के ठिकानों पर दबिश दी है।
जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम चार गाड़ियों के काफिले के साथ राजनांदगांव पहुंची और नंदई चौक स्थित व्यापारी के मकान तथा गुडाखु लाइन स्थित जसराज बैद मोहनी ज्वेलर्स की दुकान पर छापेमार कार्रवाई की। अफसरों ने दोनों ठिकानों की गहन तलाशी ली और कई अहम दस्तावेजों की जांच कर रहीं है।
टीम नकदी, आभूषण और अन्य सामग्री से संबंधित रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम ने वहां से क्या बरामद किया है।




