Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दिल्ली ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, आतंकी उमर का मददगार फरीदाबाद से गिरफ्तार

    दिल्ली ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, आतंकी उमर का मददगार फरीदाबाद से गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 26, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए कार बम विस्फोट मामले में फरीदाबाद के धौज निवासी शोएब को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अनुसार, शोएब इस प्रकरण में सातवां आरोपी है और उसने विस्फोट से पहले मुख्य आरोपी आतंकवादी उमर उन नबी को पनाह देने के साथ-साथ उसे आवश्यक लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराई थी। विस्फोट में कई लोगों की जान गई थी, जबकि दर्जनों घायल हुए थे। घटना के बाद एनआईए ने जांच तेज की और अब तक उमर के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    सूत्रों का कहना है कि शोएब ने आतंकी उमर की आवाजाही और सामान के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि शोएब ने नूंह में अपनी साली अफसाना के घर में उमर को कमरा किराये पर दिलाया था। उसने घर मालिक को आश्वासन दिया था कि उमर किसी प्रकार की परेशानी नहीं खड़ी करेगा और वह उसकी पूरी जिम्मेदारी लेगा। विस्फोट से पहले उमर करीब 10 दिनों तक उसी घर में ठहरा था। 10 नवंबर को वह नूंह से दिल्ली के लिए रवाना हुआ, जहां बाद में कार बम धमाका हुआ।

    शोएब की गिरफ्तारी के बाद एनआईए अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह हमले की साजिश में सीधे तौर पर शामिल था या केवल सहायता प्रदान कर रहा था। एजेंसी उसे घटना से जुड़े स्थानों, विश्वविद्यालय परिसर और नूंह स्थित ठिकानों पर ले जाकर साक्ष्य जुटाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि शोएब से मिली जानकारी आगे की कार्रवाई में निर्णायक साबित हो सकती है।

    एनआईए ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और किसी भी संभावित नेटवर्क, फंडिंग स्रोत या अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.