Manipur CM N. Biren Singh resigns: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा गवर्नर अजय कुमार भल्ला को सौंप दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। गवर्नर ने बीरेन सिंह से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में पद संभालने का अनुरोध किया है। बीरेन सिंह पर राज्य में पिछले 21 महीनों से चल रही हिंसा के कारण भारी दबाव था, और विपक्षी पार्टियां लगातार NDA से इस मुद्दे पर सवाल उठा रही थीं। इस्तीफे का निर्णय लेने से पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। नए मुख्यमंत्री का चयन एक-दो दिनों में किया जाएगा।

Read Also- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी, मुख्यमंत्री योगी भी रहे मौजूद
Manipur CM N. Biren Singh resigns: कूकी समुदाय की संस्था ITLF के प्रवक्ता गिन्जा वूलजोंग ने कहा कि बीरेन सिंह ने मणिपुर विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के डर से इस्तीफा दिया है। उन्होंने बताया कि उनका एक ऑडियो टेप लीक हुआ है, जिसका संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने लिया है, जिससे भाजपा के लिए उन्हें बचाना मुश्किल हो गया है। ITLF ने कहा कि वे अलग प्रशासन की मांग पर अडिग हैं, भले ही बीरेन मुख्यमंत्री बने रहें या नहीं।
Read Also- महाकुंभ की भीड़ से प्रयागराज में त्राहिमाम, रास्ते बंद, बॉर्डर जिले से लोगों को लौटाया जा रहा
Manipur CM N. Biren Singh resigns: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एन बीरेन सिंह के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी को तुरंत मणिपुर जाना चाहिए और वहां के लोगों से बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति बहाल करने और लोगों के घावों को भरने की आवश्यकता है।




