रायपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल के रायगड़ा – विजयनगरम रेलखंड पर ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ कोचिंग ट्रेनों को रद्द एवं रीशेड्यूल किया गया है। इस कार्य का उद्देश्य रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित एवं कुशल बनाना बताया गया है।
RAIPUR NEWS : पुलिसकर्मी के तकलीफ पूछने पर सिरफिरे युवक ने खुद के गले में फेरा ब्लेड
ब्लॉक कार्य के कारण 2 जून 2025 को निम्नलिखित पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी:
(1) 58528 विशाखापत्तनम – रायपुर पैसेंजर
(2) 58527 रायपुर – विशाखापत्तनम पैसेंजर
इसके अतिरिक्त, दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है:
(1) 20830 विशाखापत्तनम – दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस 2 जून 2025 को अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से रवाना होगी।
(2) 20829 दुर्ग – विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस इसी तारीख को 4 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
मुख्यमंत्री तोंगापाल पहुंचे, समाधान शिविर में 16 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का किया लोकार्पण
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य कर लें। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है।




