रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक सिरफिरे युवक ने थाने के अंदर घुसकर पुलिसकर्मी के सामने आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस के द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक अचानक थाने के अंदर प्रवेश करता है और चेयर पर बैठे पुलिसकर्मी के साथ बातचीत करते हुए अपने गले में ब्लेड फेर लेता है। यह सब देख पुलिसकर्मी भी उसे रोकने की कोशिश करता है।
मिली जानकारी के अनुसार; सिरफिरे युवक का नाम सूरज नाथ जोगी है। वह तिरंगा चौक कुशालपुर का रहना वाला है। उसके बड़े भाई नीरज नाथ जोगी के अनुसार; वह आदतन नशेड़ी है और इसी तरह नशे में हरकत करते रहता है। गुरुवार को भी यही हुआ। सूरज नशे के हालत में मौदहापारा थाना पहुंचता है, जिससे विवेचना अधिकारी द्वारा परेशानी पूछे जाने पर वह अपने पास रखे ब्लेड से अपने गर्दन में वार कर लेता है। इसके बाद सूरज को आनन – फानन में मेकाहारा अस्पताल ले जाया जाता है।




