रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन शिक्षा संचालक डॉ. एसएन आदिले के खिलाफ 19 साल पुराने मेडिकल एडमिशन घोटाले में 14 मई को करीब 100 पन्नों का चालान कोर्ट में पेश किया गया। आरोप है कि डॉ. आदिले ने 2006 में अपने पद का दुरुपयोग कर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में अपनी बेटी और उसकी सहेलियों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए दाखिला दिलाया था।
तेज रफ्तार कार जंगली सुअर से टकराई, सुअर की मौत, चालक घायल
रायपुर गोलबाजार पुलिस ने 2010 में प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन जांच और तकनीकी खामियों के चलते चालान अब दाखिल किया गया। इस पूरे घोटाले का खुलासा डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल खाखरिया ने RTI के तहत जानकारी जुटाकर किया था। केंद्र सरकार के आदेश के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। अब कोर्ट में चालान पेश होने से मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री ने किया मुंगेली में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण




