नई दिल्ली। इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर मेघालय गया था, जहां 2 जून 2025 को उसकी लाश मिली। जांच में सामने आया है कि राजा की हत्या 23 मई को ही कर दी गई थी, जबकि उसी दिन सोनम की आखिरी बातचीत अपनी सास से हुई थी। उसने उपवास की बात कही थी, लेकिन जांच में सामने आया कि सोनम ने उसी होटल में खाना खाया, जहां वह ठहरी थी, जबकि राजा उसके साथ नहीं लौटा।
रेलवे पटरी पर सोए मजदूरों को रौंदती चली गई ट्रेन, झारखंड के दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल
रिपोर्ट्स के अनुसार हत्या की साजिश पहले से रची गई थी। तीन हत्यारे पहले से असम के गुवाहाटी में मौजूद थे और उन्होंने वहीं से ऑनलाइन एक ‘डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) मंगवाई थी। इसी हथियार से राजा की हत्या की गई। हत्या में सोनम की संलिप्तता की पुष्टि उसके द्वारा हत्यारों को लोकेशन भेजने से हुई है।
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बाद मौसम विभाग ने दी राहत की खबर, कई जिलों में बारिश की संभावना
सोनम को 9 जून की रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। शुरुआत में उसने यूपी पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि उसे ड्रग्स देकर वहां छोड़ा गया था। अब मेघालय पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।




