Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    May 26, 2026

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    May 26, 2026

    1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    • छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
    • छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
    • बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर बोलीं महबूबा मुफ्ती, कहा- सरकार संविधान को कमजोर कर रही है…

    वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर बोलीं महबूबा मुफ्ती, कहा- सरकार संविधान को कमजोर कर रही है…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 14, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Mehbooba Mufti Statement
    Mehbooba Mufti Statement

    Mehbooba Mufti Statement: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की जनरल काउंसिल बैठक में पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) पर तीखा हमला बोला। महबूबा ने जम्मू-कश्मीर के शासन, बेरोजगारी, बिजली संकट, और आरक्षण जैसे मुद्दों पर अपनी पार्टी की मजबूती दिखाते हुए कहा कि PDP किसी भी हाल में अपने एजेंडे से समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भले ही PDP के पास केवल तीन विधायक हैं, लेकिन उनकी पार्टी जनता की आवाज को उठाना जारी रखेगी।

    महबूबा ने कश्मीर में सेल्फ रूल की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि PDP ने संख्याबल के अभाव में भी इसे लागू किया। उन्होंने स्वशासन की व्याख्या करते हुए कहा कि स्वशासन का मतलब है जम्मू-कश्मीर में वास्तविक स्वतंत्रता। सीमाओं को खत्म करना और हुर्रियत से बातचीत करना इसके मुख्य बिंदु हैं।आगे महबूबा ने नेशनल कान्फ्रेंस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास बहुमत है, लेकिन वे बिजली संकट, आरक्षण, और अन्य प्रमुख मुद्दों पर चुप हैं।

    Read Also-  राहुल गांधी ने संसद में केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- ‘एकलव्य, द्रोणाचार्य, सावरकर, मनुस्मृति और युवा…

    वन नेशन वन इलेक्शन पर क्या बोली महबूबा?
    Mehbooba Mufti Statement:  हम नेशनल कान्फ्रेंस से अनुच्छेद 370 का समाधान नहीं मांग रहे, लेकिन कम से कम वे इन महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा सकते हैं। वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर महबूबा ने एनडीए सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह नीति भारत के संघीय ढांचे को कमजोर करती है। महबूबा ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए कहा, ‘यह सरकार संविधान को कमजोर कर रही है और हमें पुराने तानाशाही युग की ओर ले जा रही है। भारत एक संघीय देश है, और इस संरचना का सम्मान किया जाना चाहिए।’

    नेशनल कान्फ्रेंस को भी आड़े हाथों लिया
    महबूबा ने नेशनल कान्फ्रेंस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके पास 45 से अधिक विधायक और दो सांसद हैं, लेकिन वे जनता के असली मुद्दों को उठाने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि NC नेता दिल्ली यात्रा और गुलमर्ग में फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं, जबकि जनता बेरोजगारी और बिजली की कमी से जूझ रही है। महबूबा ने सवाल किया कि दो सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त क्यों किया गया और NC जैसे दल इस पर क्यों नहीं बोल रहे।

    Read Also-  ‘एक देश, एक चुनाव’ प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, जल्द संसद में पेश हो सकता है बिल

    कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव नहीं लड़ी
    Mehbooba Mufti Statement:  महबूबा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव लड़ती, तो परिणाम अलग हो सकते थे। उन्होंने आगामी बजट सत्र के लिए प्राथमिकताओं पर जोर देते हुए कहा कि सबसे पहला मुद्दा बेरोजगारी और दूसरा बिजली संकट होना चाहिए। महबूबा ने कहा कि PDP जनता के हर मुद्दे पर मजबूती से खड़ी है और उनकी पार्टी किसी भी हालत में अपने मूल एजेंडे से पीछे नहीं हटेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    mehbooba mufti mehbooba mufti latest mehbooba mufti latest news mehbooba mufti news mehbooba mufti statement
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.