Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हाथों में सजी मेहंदी, आंखों में आंसू… शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा – ‘भाई को बोली थी शादी नहीं करना चाहती

    हाथों में सजी मेहंदी, आंखों में आंसू… शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा – ‘भाई को बोली थी शादी नहीं करना चाहती

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 20, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    Woman commits suicide in Bilaspur

    Woman commits suicide in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी के तीसरे दिन नई नवेली दुल्हन ने टॉयलेट के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि भाई को बोली थी कि वह शादी नहीं करना चाहती है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाली दुल्हन का नाम लक्ष्मी भैना (23) है, जो बिलासपुर के कोटा के अमाली गांव की रहने वाली थी। युवती की शादी 15 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा में दूल्हा दुआस भैना के साथ हुई थी।

    Read Also-  10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम मई के पहले सप्ताह में होंगे घोषित, मूल्यांकन कार्य पूर्ण, परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में

    जानिए पूरा मामला
    Woman commits suicide in Bilaspur:  दरअसल, 16 अप्रैल यानी शादी के दूसरे दिन लक्ष्मी भैना की विदाई हुई। वह अपने ससुराल जांजगीर-चांपा के ग्राम कोसा चली गई थी। इस दौरान उसके साथ बुआ और मामी भी गई थी। उसी शाम मायके वाले उसे लेने के लिए जांजगीर गए। रात को उसे लेकर गांव आ गए थे।

    इस दौरान रातभर लक्ष्मी अपने मायके में थी। 17 अप्रैल की सुबह वह सोकर उठी, तब सब कुछ ठीक था। घर के पीछे बाड़ी में बने टॉयलेट की तरफ गई। काफी देर तक वो घर नहीं आई, तब परिजन उसे देखने गए। टॉयलेट के बाहर आवाज लगाने पर जवाब नहीं मिला।

    Read Also-  सुकमा का बड़ेसट्टी बना छत्तीसगढ़ का पहला नक्सल मुक्त गांव, नई आत्मसमर्पण नीति और पंचायत योजना के तहत मिलेगा 1 करोड़ रुपये का विकास फंड

    डॉक्टर्स ने युवती को घोषित किया मृत
    Woman commits suicide in Bilaspur:  परिजनों ने जब टॉयलेट के अंदर देखा तो वह फांसी के फंद से लटक रही थी। परिजनों ने आनन-फानन में फंदे को काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद उसे कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

    Read Also-   छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आज बारिश के आसार, रायपुर में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

    शादी को लेकर भाई से हुई थी बातचीत
    DSP नुपूर उपाध्याय ने बताया कि सगाई के बाद युवती ने अपने भाई को शादी नहीं करने की बात कही थी। उसने अपने भाई से अपने होने वाले पति दुआस भैना के बारे में भी पूछताछ की थी। तब उसने लड़के को उसके लिए अच्छा बताकर शादी करने के लिए कहा था।उन्होंने बताया कि इसके बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था। शादी के बाद जब उसे मायके वाले ससुराल से लेकर घर आए, तब भी उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका नहीं थी। युवती के परिजन और ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur sucide news bilaspur suicide news bilaspur woman suicide news suicide in bilaspur suicide news in bilaspur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.