Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 18 सितंबर से रायपुर-राजिम के बीच दौड़ेगी मेमू ट्रेन, मुख्यमंत्री साय दिखाएंगे हरी झंडी

    18 सितंबर से रायपुर-राजिम के बीच दौड़ेगी मेमू ट्रेन, मुख्यमंत्री साय दिखाएंगे हरी झंडी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 14, 2025 रायपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    18 सितंबर से रायपुर-राजिम के बीच दौड़ेगी मेमू ट्रेन, मुख्यमंत्री साय दिखाएंगे हरी झंडी

    रायपुर। राजधानी रायपुर से नवा रायपुर अटल नगर, अभनपुर होते हुए अब राजिम तक नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर मेमू ट्रेन सेवाएं 18 सितंबर से शुरू होंगी। रेलवे ने राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन को मंजूरी देते हुए इसकी समय-सारणी भी जारी कर दी है। ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव मंदिरहसौद, सीबीडी, केन्द्री, अभनपुर, मानिकचौरी और राजिम में रहेगा।

    शनिवार को रायपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने राजिम स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्टेशन पर पार्किंग, स्टेज, आगंतुकों के आवागमन और मुख्य अतिथियों की बैठने की व्यवस्था की रूपरेखा तय की।

    Read Also-  आतंक का अध्याय हुआ खत्म: एक करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता ने 62 साल की उम्र में किया आत्मसमर्पण

    जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजिम स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर इस नई रेल सेवा की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे।

    राजिम के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व को देखते हुए ब्रॉड गेज नेटवर्क से जुड़ना इस क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय व्यापार, कृषि, तीर्थाटन और पर्यटन को नए अवसर मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

    ट्रेन का समय-सारणी

    • रायपुर से राजिम : ट्रेन रायपुर से सुबह 4:45 बजे रवाना होकर मंदिर हसौद (05:03-05:05), सीबीडीपीएच (05:15-05:16), केंद्री (05:30-05:32), अभनपुर (05:43-05:45), मानिकचौरी (05:56-05:57) होते हुए 6:20 बजे राजिम पहुंचेगी।
    • राजिम से रायपुर : ट्रेन राजिम से सुबह 6:45 बजे रवाना होकर मानिकचौरी (06:59-07:00), अभनपुर (07:13-07:15), केंद्री (07:26-07:28), सीबीडी (07:41-07:42), मंदिर हसौद (07:53-07:55) होते हुए 8:20 बजे रायपुर पहुंचेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg latest hindi news cg latest news today cg news cg news in hindi cg news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.