MP BREAKING : मदरसा बोर्ड ने श्योपुर के 56 मदरसो की मान्यता रद्द की है। जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह तोमर की जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से कागजों में मदरसे संचालित करने बालों में हड़कंप मचा हुआ है।
Read Also : 10 लाख के ईनामी 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शासन की आत्मसमर्पित नीति से प्रभावित होकर लिया यह निर्णय..
बताया गया है कि, श्योपुर में कुल 80 मदरसा थे, जिनमे से 56 मदरसे ऐसे थे जो मौके पर संचालित ही नहीं थे और 54 तो शासन से बकायदा अनुदान भी ले रहे थे, इसकी शिकायत पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी के पास आई थी, जिसके बाद मामले की जांच की गई तो 56 मदरसे फर्जी पाए गए। इसका प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी ने भोपाल राज्य शिक्षा केंद्र के लिए भेजा था, जिस पर मदरसा बोर्ड ने यह एक्शन लिया है। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह तोमर का कहना है कि, 56 मदरसे मौके पर संचालित नहीं थे, इस पर हमारे द्वारा प्रतिवेदन भेजा गया था, इस पर मदरसा बोर्ड से यह कार्रवाई हुई है.
Read Also : Chhattisgarh Suspended : धान खरीदी में गड़बड़ी, सहायक समिति प्रबंधक और दो ऑपरेटर निलंबित
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताई वजह
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्थानों की व्यवस्था पर सतत निगरानी करती है कि कहां कैसी शिक्षण व्यवस्था चल रही है. बच्चों की क्या स्थिति है, हमें ध्यान में ये आया कि अनेक जगह ऐसी है जहां स्कूल संचालित नहीं है या बच्चे नहीं है, या किसी तरह से अनियमितता की स्थिति है.अभी कुछ जिलों से ये बात सामने आई है श्योपुर जिला उनमें से एक है.
Read Also : नशीली पदार्थों की तस्करी करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार
वहां करीब 80 से ऊपर मदरसा चल रहे थे इनमें 53-54 स्कूल ऐसे हैं जो लगातार कई महीनों से बंद थे. इसलिए सात- आठ महीनों से सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता बंद कर दी गई थी तो शासन ने तय किया कि उन स्कूल को बंद कर दिया जाए.




