MP News Today: मध्यप्रदेश के भोपाल से सरकारी राशन लेने वाले नागरिकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जिन उपभोक्ताओं ने सरकार से राशन लेने के लिए पंजीकरण किया था, उनका नाम जल्द ही हटाने का फैसला सरकार ने किया है. जिसके बाद हजारों लोगों को मुफ्त में राशन नहीं दिया जाएगा. भोपाल के 5200 परिवार राशन लेने से वंचित हो जायेंगे. ये फैसला सरकार ने काफी सोच-समझ कर और लोगों को आगाह करने के बाद लिया है. सरकार ने अपने निर्देशों में साफ किया है कि उन ग्राहकों के नाम काटे जाएंगे, जो 6 महीने से राशन नहीं ले रहे हैं.
Read Also- अजय सिंह को भाजपा ने पार्टी की सदस्यता से किया निष्कासित, आदिवासी युवक से अभद्रता मामले में हुए थे गिरफ्तार
MP News Today: जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने बताया कि भोपाल जिले में NFSA के तहत शामिल योग्य परिवारों में से 5200 परिवार 6 महीने से राशन नहीं ले रहे हैं. जिसकी बकायदा उन्हें सूची प्राप्त हुई है. लोगों का नाम राशन लेने वाली सूची से नहीं हटे, इसलिए सरकार ने दो बड़े कदम उठाये.
Read Also- जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार, घुमाने के बहाने जंगल ले जाकर किया रेप, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पहले दी गई चेतावनी
MP News Today: प्रशासन की ओर से पिछले 6 महीनों से राशन नहीं ले रहे परिवार के नामों की सूची, उन राशन की दुकानों पर चिपकाई, जहां से ये लोग राशन लेने आते हैं. यह सूची दुकानों पर ऐसे जगह पर लगाई गई, जहां पर सब लोग लिस्ट को आसानी से देख सकें. सरकार ने राशन देने वाले मालिकों से भी खास अपील की है. सरकार ने मालिकों को उन लोगों को सूचित करने को कहा है. जिनके नाम सूची में हैं, ताकि वे राशन लेने आ सकें और उनका नाम सूची से न हटे.




