MP News Today: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के न्यू कटनी जंक्शन थाना इलाके के ग्राम जुहली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जहरीले कुएं ने एक के बाद एक 4 ग्रामीणों की जान ले ली। एक के बाद एक मौत से इलाके में हड़कंप मच गया।
Read Also- तीन साल की बच्ची से रेप कर फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, 10 साल की सजा भी काट चुका है दुष्कर्मी
मौत का कुआं
MP News Today: घटना गुरुवार शाम 4 बजे की है। जब रामकुमार दुबे, पिता स्वर्गीय देवदत्त दुबे, अपने खेत में धान की रोपाई के लिए सिंचाई की व्यवस्था करने के लिए कुएं के अंदर स्थित नलकूप में पंप की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान, कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो गया, जिससे वो बेहोश हो कर गिर गया। जिसे देख पास में खड़े भतीजे निखिल ने कुएं में उतरा और चाचा की मदद करने लगा। लेकिन वो ही उसी में बेहोश हो कर गिर गया। इसके बाद दो ओर किसान गए वो भी कुएं में गैस के कारण बेहोश हो गए।
Read Also- कार में मिला GST स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर का शव, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
घटना से गांव में दहशत
MP News Today: जैसे ही घटना की जानकारी गांव में फैली कि, 4 लोग कुएं में बेहोश होकर गिर गए हैं, जुहला जुहली गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण मदद के लिए कुएं की तरफ भागने लगे, लेकिन मौके पर पहुंच कर पता लगा कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मदद की गुहार लगाई। लेकिन समय पर पुलिस या मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने घंटों प्रशासनिक मदद का इंतजार किया, लेकिन जब देर रात प्रशासनिक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तबतक कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हुए चारों ग्रामीणों की मौत हो गई।
इनकी हुई मौत
कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आकर 20 वर्षीय निखिल दुबे पिता संजय दुबे निवासी जुहली, 38 वर्षीय रामकुमार दुबे पिता स्वर्गीय देवदत्त दुबे, निवासी जुहली, 30 वर्षीय राजेश कुशवाहा पिता यज्ञभान कुशवाहा और 26 वर्षीय पिंटू पिता श्यामलाल कुशवाहा दोनों निवासी जुहली की मौत हुई है।
घटना स्थल पर पहुंचे खान बचाव दल के सदस्यों ने लाइफ सपोर्ट जैकेट की मदद से कुएं में उतरकर बोहोश हुए चारों ग्रामीणों को जैसे तैसे बाहर निकाला। जिसमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम ने उनकी मदद की। फिलहाल, रेस्क्यू कर पंचनामें के बाद चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।




