रायपुर। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश और जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देशों के तहत नगर निगम जोन 8 क्षेत्र में “मेरा बाजार, स्वच्छ बाजार” अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य मोहबा बाजार में स्वच्छता को बढ़ावा देना और प्लास्टिक के उपयोग को कम करना था।
रायपुर पुलिस की कार्रवाई : फर्जी खातों में लेन-देन, 10 आरोपी गिरफ्तार, देर शाम पुलिस करेगी खुलासा
महिला स्वसहायता समूह की स्वच्छता दीदियों, नगर निगम जोन 8 के स्वास्थ अधिकारी गोपीचंद देवांगन और सफाई मित्रों ने मिलकर महोबा बाजार में जनजागरण किया। इस दौरान, विशेष रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कड़ी कार्रवाई की गई। दुकानदारों को पॉलीथिन का उपयोग न करने की समझाईश दी गई, और पॉलीथिन रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई।
अब घर बैठे मिलेगा पासपोर्ट, छत्तीसगढ़ में भी शुरू होगी पासपोर्ट मोबाइल वैन सेवा
साथ ही, दुकानदारों से कपड़े के बैग का उपयोग करने और ग्राहकों को ऐसे बैग प्रदान करने की अपील की गई। इस मुहिम के दौरान बड़ी मात्रा में पॉलीथिन जप्त भी की गई, ताकि शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके।




