सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में ऐसा मामला सामने आया है जिसने डॉक्टरों से लेकर जेल प्रशासन तक को हैरान कर दिया। सेंट्रल जेल अंबिकापुर में बंद हत्या के एक आरोपी कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट यानी पेशाब नली में पेंसिल डाल ली। हालत बिगड़ने पर जब उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर भी चौंक गए। जांच में पता चला कि उसके अंदर करीब 9 सेंटीमीटर लंबा पेंसिल फंसा हुआ है।
इमरजेंसी में भर्ती, एक्स-रे ने खोला राज
कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। पेशाब नली में सूजन और खून आने की शिकायत थी। शुरुआती जांच में शक हुआ, लेकिन एक्स-रे रिपोर्ट आने पर खुलासा हुआ कि पेशाब नली में पेंसिल फंसा है।
Read Also- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कार नाले में बही, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान
3 घंटे तक चला ऑपरेशन, डॉक्टरों ने निकाली पेंसिल
शल्य चिकित्सा विभाग के डॉ. एस.पी. कुजूर, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. कांता और डॉ. इंद्रनील की टीम ने तुरंत ऑपरेशन शुरू किया। करीब 3 से 4 घंटे चली जटिल सर्जरी के बाद आखिरकार पेंसिल को बाहर निकाला गया। डॉक्टरों के मुताबिक पेंसिल की वजह से कैदी को पेशाब करने में कठिनाई हो रही थी और हालत तेजी से बिगड़ रही थी। ऑपरेशन सफल रहा और अब कैदी की स्थिति पूरी तरह स्थिर है।
खुजली बनी वजह!
सर्जरी टीम के डॉ. प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जब कैदी से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाली बात कही। उसने बताया कि पेशाब नली में खुजली हो रही थी, इसी वजह से उसने पेंसिल डाल ली थी।
Read Also- बस्तर दशहरा: जोगी बिठाई रस्म पूरी, फूल रथ की परिक्रमा आज से होगी शुरू
जेल सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नियमों के मुताबिक बंदियों तक ऐसी कोई वस्तु पहुँचाना सख्त मना है, जिससे वे खुद को या दूसरों को नुकसान पहुँचा सकें। बावजूद इसके कैदी तक पेंसिल कैसे पहुँची, यह अब जांच का विषय है।




