Murdered with Sharp Weapon: मध्य प्रदेश के दमोह से एक बड़ी ख़बर सामने आई है. जहा एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के चलते अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की मामला जिले के हटा थाना के बिजोरी पाठक गांव का है। जहां आज सुबह एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने पिता बब्बू अहिरवार उम्र 65 की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
Read Also- तेज रफ़्तार बस और ट्रक की सीधी भिड़त, दो की मौत और 12 घायल
Murdered with Sharp Weapon: जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटे का नाम कमलेश अहिरवाल है। जो दो बच्चों 12 साल के नरेंद्र और 10 साल की राधा को लेकर घटनास्थल से फरार है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीओपी नीतेश पटेल मौके पर तत्काल पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी बेटे की बाइक भी जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।




