बीजापुर। मद्देड़ थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान से लौट रही एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम पर नक्सलियों ने हमला किया है। नक्सलियों ने ये वारदात गोरला नाला के पास मुख्य मार्ग पर अंजाम दिया है। जिस वक्त वाहन मौके से गुजर रहा था। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई।
हालांकि, शॉक वेव्स (विस्फोट की लहर) के प्रभाव से वाहन चालक समेत दो जवानों को मामूली चोटें आईं.
छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का आरोप, केंद्रीय जांच की मांग
घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मद्देड़ में भर्ती कराया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल, बीजापुर भेजा गया. दोनों जवान खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घटना के बाद सुरक्षा बलों द्वारा आस-पास के क्षेत्रों की तलाशी ली जा रही है.




