Bijapur Latest News : बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नए साल के पहले दिन नक्सलियों के मंसूबे को विफल कर दिया है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने सीरीज में लगाये गये आईईडी को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया है।
Bijapur Latest News : पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बासागुड़ा थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी आरओपी ड्यूटी पर निकली थी। इस दौरान तिम्मापुर दुर्गा मंदिर गौठान के पास पगडंडी रास्ते पर नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने बियर बॉटल में आठ नग आईईडी को सीरीज में प्लांट कर रखा था।




