ख़बरवाद स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल की रेस से बाहर करने वाली नीदरलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज स्टीफ़न मायबर्ग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें : सेमी फाइनल से पहले भारतीय कप्तान रोहित हुए चोटिल
मायबर्ग ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘ हैंगिंग अप द बूट्स…। ईश्वर महान है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मैं विश्व कप में अपना करियर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ समाप्त करूंगा। यह याद हमेशा ताजा रहेगी। मैं केएनबीसी क्रिकेट और नीदरलैंड का आभारी हूं। जीसस,दोस्त, परिवार, प्रायोजक और सभी समर्थकों को मैं केवल धन्यवाद कह सकता हूं।”




