NIA raid in Bijapur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नक्सल गतिविधियों से जुड़े मामलों में बड़ी छापेमारी की है। आज सुबह 5 बजे से NIA की टीम ने जिले के चार प्रमुख इलाकों-भैरमगढ़, आवापल्ली, तररेम और अन्य स्थानों पर एक साथ छापेमारी अभियान शुरू किया।
Read Also- सीएम योगी की राह चलने की कोशिश में मुंह के बल गिरे उत्तर के पुत्तर
NIA raid in Bijapur: इससे पहले, NIA ने बीजापुर के पालनार क्षेत्र में एक विशेष ऑपरेशन के तहत नक्सल सामग्री बरामद की थी और एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था। इस कार्रवाई में हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सल साहित्य के मिलने की संभावना जताई जा रही है।
Read Also- जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सप्लाई की पाइपलाइन काट कर ले गए चोर, खतरे में पड़ी 12 नवजातों की जान, फिर…
NIA raid in Bijapur: NIA का यह अभियान नक्सलियों के खिलाफ देशभर में चल रही कड़ी कार्रवाई का हिस्सा है। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन नक्सल गतिविधियों में शामिल तत्वों पर निगरानी बढ़ाने और उन्हें बेनकाब करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। साथ ही, इस अभियान के दौरान स्थानीय सुरक्षा बलों को भी अलर्ट किया गया है।




