कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा में किसान के साथ मारपीट करने वाली भाजपा नेत्री ज्योति महंत समेत तीन पर पुलिस ने FIR दर्ज कर अपहरण और वसूली की धाराएं लगाई गई है। हालांकि अभी पुलिस ने इनमें से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में सत्ता सरकार होने के बावजूद भाजपा नेत्री के खिलाफ केस दर्ज कर यह साफ कर दिया है कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है।
Read Also- भाजपा नेत्री ने दिखायी दबंगई, सरेराह किसान को पीटा, जमकर बरसाये लात-घूंसे…
बताते चलें कि ग्राम बरेडिमुड़ा का रहने वाला किसान अपनी बैल लेकर किसी से फोन में बात करते हुए जा रहा था। इस दौरान भाजपा नेत्री अपने कार में वहां से गुजर रही थी। इत्तफाक ये हुआ कि जिस समय नेत्री वहां से गुजर रही थी। उसी दौरान किसान ने फोन में किसी को गलियां दी और नेत्री उसे अपने पर ले बैठी। फिर क्या था, भाजपा नेत्री ने उसे जलील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और गलियां देते हुए पीटने लगी।
Read Also- KONTA IED BLAST UPDATE: घायल SDOP और TI को रायपुर लाने की तैयारी, घटना में ASP हुए हैं शहीद
नेत्री इतने गुस्से में आ गई कि वह किसान को लेकर उसके मरने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ने की बाते कहने लगी। भाजपा नेत्री का नाम ज्योति महंत बताया जा रहा है। वहीं किसान बरेडिमुड़ा ग्राम पंचायत का रहने वाला है। किसान और भाजपा नेत्री के बीच हुए इस तनाव का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है




