Khabarwaad Bijapur: जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सलियों द्धारा लगाये गए आईईडी में ब्लास्ट हुआ है। जिसकी चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जवान का इलाज जारी है।
Read Also: राजधानी में 4 साल की मासूम की हत्या, पड़ोसी के घर में मिली लाश; फिरौती में मांगे थे 5 लाख
मिली जानकारी के अनुसार जवान पीडिया इलाके में सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हालांकि, इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Read Also: दिलदहला देने वाला हादसा : मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई, सीएम ने जताया शोक




