नई दिल्ली। वसंत विहार स्थित कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर चौरसिया की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दीप्ति का शव कमरे में लटका मिला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया। नोट में लिखा है, “अगर प्यार नहीं, भरोसा नहीं किसी रिश्ते में तो फिर रिश्ते में रहने की और जीने की वजह क्या है।”
पुलिस के अनुसार दीप्ति का अपने पति हरप्रीत चौरसिया से कुछ समय से विवाद चल रहा था। दोनों की शादी 2010 में हुई थी और उनका 14 वर्षीय पुत्र है।
सूचना मिलते ही वसंत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




