Khabarwaad Baloda Bazar: बलौदाबाजार में पटवारी की संदिग्ध हालत में घर पर ही लाश मिली है. परिवार के लोग बाहर गए थे. घर पर पटवारी अकेला था.घटना की जानकारी के बाद भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची. बिलासपुर से फॉरेंसिक और रायगढ़ से डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है.
पटवारी की संदिग्ध हालत में मिली लाश: मृत पटवारी का नाम लाकेश्वर उर्फ लोकेश मानिकपुरी है. जो ग्राम पंचायत जमगहन हल्का में पदस्थ था. मृतक शादी शुदा था और दो बच्चे भी है. परिवार के लोग बरमकेला घूमने गए थे. शनिवार को आखिरी बार स्टाफ के लोगों ने ही देखा था. उसके बाद कुछ पता नहीं चला. सोमवार को घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों में चर्चा होने लगी. भटगांव थाना को सूचना दी गई. लाश को संदिग्ध हालत में देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है.




