Raipur News : छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इस सिलसिले में राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अजय सिंह ने आज सेजबहार में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं और अन्य अहम पहलुओं की जानकारी ली।
Read Also- महिला वकील हुई डिजिटल अरेस्ट का शिकार, करोड़ों के ट्रांजेक्शन के नाम पर ठगे 41 लाख रुपए, मामला दर्ज
Raipur News : इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव, जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, एसपी लाल उमेद सिंह और राज्य निर्वाचन आयोग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा उपायों और स्ट्रांग रूम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसी क्रम में, नगरीय निकाय चुनाव के लिए सेजबहार में बने स्ट्रांग रूम में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की, जिसमें व्यवस्थाओं पर गंभीरता से चर्चा की गई।




