Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    May 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    May 25, 2026

    एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
    • छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
    • बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
    • बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता
    • मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश
    • CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  
    • मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राष्ट्रपति मुर्मू सरगुजा में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हुईं शामिल, जनजातीय वीरों के परिजनों का किया सम्मान

    राष्ट्रपति मुर्मू सरगुजा में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हुईं शामिल, जनजातीय वीरों के परिजनों का किया सम्मान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 20, 2025 सरगुजा संभाग No Comments2 Mins Read
    राष्ट्रपति मुर्मू सरगुजा में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हुईं शामिल, जनजातीय वीरों के परिजनों का किया सम्मान

    सरगुजा। जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को सरगुजा जिले के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने जनजातीय समाज के प्रमुखों, पीवीटीजी समुदाय के प्रतिनिधियों, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले जननायकों के परिजनों और जनजातीय उत्थान में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों से मुलाकात की तथा समूह चित्र भी खिंचवाया।

    राष्ट्रपति मुर्मू ने कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जनजातीय वीरों के परिजनों का सम्मान किया। इनमें सोनाखान क्रांति के जननायक शहीद वीर नारायण सिंह, उनके सेनापति, परलकोट क्रांति के जननायक शहीद गेंदसिंह, झंडा सत्याग्रह के जननायक सुकदेव पातर, भूमकाल क्रांति के जननायक बंटू धुरवा, जंगल सत्याग्रह के शहीद रामधीन गोड़, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजनाथ भगत और माझी राम गोंड़ के परिजन शामिल थे।

    राष्ट्रपति ने बिरहोर, अबुझमाड़िया, बैगा, पहाड़ी कोरवा, उरांव, नगेशिया, खैरवार, कंवर, नागवंशी, मुरिया, गोंड़, पंडो और चेरवा सहित विभिन्न जनजातियों के प्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट कर उनका हालचाल जाना।

    Read Also-  भिलाई में आरक्षक पर महिला से छेड़छाड़ व दुराचार का प्रयास: FIR दर्ज, SSP ने किया सस्पेंड

    राष्ट्रपति से मिला पंडो जनजाति का बसंत पंडो
    कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति की मुलाकात पंडो जनजाति के बसंत पंडो से भी हुई। उन्होंने उनका हालचाल पूछा और उन्हें शॉल भेंट की। बसंत पंडो ने बताया कि वर्ष 1952 में जब भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद अंबिकापुर आए थे, तब वे आठ वर्ष के थे। उस दौरान डॉ. प्रसाद ने उन्हें गोद लिया था और उनका नामकरण किया था, जिसके बाद पंडो जनजाति को “राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र” कहलाने का विशेष दर्जा प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति मुर्मू ने बसंत पंडो से कहा कि वे उन्हें भी पुत्रवत मानती हैं।

    वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
    कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय और राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गा दास उईके, तोखन साहू, मंत्री रामविचार नेताम, ओमप्रकाश चौधरी, राजेश अग्रवाल, केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg breaking news cg news chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    अवैध खनन पर छापा, फिर विवाद… SDM और तहसीलदार पर पिटाई और हत्या का आरोप

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में फिर बढ़ेगी ठंड, 3 दिनों में 4 डिग्री गिरेगा तापमान  

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.