Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट: आसमान में छाए बादल, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट: आसमान में छाए बादल, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 24, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट: आसमान में छाए बादल

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी से सुबह का मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

    इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
    मौसम विभाग ने गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा (30-40 किमी/घंटा), आकाशीय बिजली, मेघगर्जन और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

    Read Also-  शारदीय नवरात्रि: छत्तीसगढ़ में डीजे-धुमाल पर सख्ती, हाईकोर्ट का निर्देश

    इन जिलों में यलो अलर्ट
    वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, जशपुर, कबीरधाम समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मध्यम वर्षा और गरज-चमक की स्थिति रह सकती है।

    मौसम बदलने की वजह
    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गंगेटिक पश्चिम बंगाल के तटीय हिस्से, उत्तर उड़ीसा और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके कारण ऊपरी हवा में लगभग 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है। इसी सिस्टम से जुड़ी दो द्रोणिकाएं प्रदेश में सक्रिय हैं, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव: 17 सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम करेगी जिला अध्यक्षों का चयन

    नया सिस्टम देगा और तेज बारिश
    विशेषज्ञों के अनुसार 25 सितंबर को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और नया निम्न दबाव तंत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए 27 सितंबर तक दक्षिण उड़ीसा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इसके असर से 26 सितंबर से बस्तर संभाग और आसपास के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

    राजधानी रायपुर का हाल
    राजधानी रायपुर में आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh today weather news chhattisgarh weather chhattisgarh weather latest news chhattisgarh weather news chhattisgarh weather news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.