स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में आज भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। हालांकि, मैच से पहले मुंबई में बारिश शुरू हो गई है, जिससे मुकाबले पर मौसम का असर पड़ सकता है।
Read Also- इतिहास रचने का वक्त आया! भारत और साउथ अफ्रीका में वर्ल्ड कप की अंतिम भिड़ंत आज
यह फाइनल कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। टूर्नामेंट के 52 साल के इतिहास में पहली बार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें फाइनल में नहीं पहुंचीं। साथ ही 25 साल बाद वर्ल्ड कप को नया चैंपियन मिलेगा। आखिरी बार साल 2000 में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार खिताब जीता था। अब तक ऑस्ट्रेलिया 7 और इंग्लैंड 4 बार चैंपियन रह चुकी हैं।
Read Also- BCCI ने दी राहतभरी खबर: श्रेयस अय्यर की हालत स्थिर, अस्पताल से मिली छुट्टी
भारतीय महिला टीम तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में उतरेगी, जबकि साउथ अफ्रीका पहली बार इस मुकाम तक पहुंचा है। दोनों टीमों के पास अपने पहले ICC खिताब को जीतने का सुनहरा मौका है। अब तक भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें किसी भी फॉर्मेट में विश्व खिताब नहीं जीत सकी हैं।




