Raipur News Live Today: रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना तालाब में एक युवक की लाश तैरती हुई पाई गई। आस-पास के स्थानीय निवासियों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Read Also- बिजली विभाग के कर्मी के घर चोरी, 6 लाख रुपये के जेवर और नकदी पार
Raipur News Live Today: पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शव अर्धनग्न अवस्था में था और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक नहाने के लिए तालाब में गया था। फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही उसके पास कोई सुसाइड नोट मिला है। इस मामले में हत्या या आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। खम्हारडीह थाना प्रभारी ने बताया कि शव को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




